गगरेट में डॉ. बी. आर. अंबेडकर जन कल्याण फाउंडेशन के मुख्य कार्यालय का भव्य उद्घाटन
गगरेट, (हिमाचल प्रदेश): डॉ. बी. आर. अंबेडकर जन कल्याण फाउंडेशन, हिमाचल प्रदेश के मुख्य कार्यालय का उद्घाटन आज गगरेट के दौलतपुर रोड पर बड़े उत्साह और गरिमा के साथ संपन्न हुआ। यह कार्यालय गगरेट सरकारी अस्पताल से लगभग 100 मीटर की दूरी पर स्थित है। मुख्य कार्यालय का उद्घाटन श्री शादीलाल हीरा द्वारा किया गया। इस अवसर पर फाउंडेशन के प्रमुख पदाधिकारी एवं गणमान्य सदस्य उपस्थित रहे।