प्रतियोगी परीक्षा सफलतापूर्वक संपन्न हुई।
Dr. B. R. Ambedkar Jan Kalyan Foundation H.P. द्वारा Edupace Coaching Institute Una के सहयोग से आयोजित प्रतियोगी परीक्षा सफलतापूर्वक संपन्न हुई। इस परीक्षा में 400 से अधिक छात्रों ने पंजीकरण करवाया, जिससे युवाओं में प्रतियोगी परीक्षाओं के प्रति उत्साह देखने को मिला।
इस अवसर पर Sompal Dhiman (उप निदेशक, प्रारंभिक शिक्षा, ऊना) ने विशेष रूप से कार्यक्रम में पहुंचकर आयोजन का निरीक्षण किया और प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया। उन्होंने फाउंडेशन द्वारा किए जा रहे प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार के आयोजन विद्यार्थियों के भविष्य को दिशा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।